आजाद भारत में देशद्रोह कानून का कोई स्थान नहीं - अश्विनी कुमार

नई दिल्ली, 09 मई - पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि देशद्रोह कानून की समीक्षा के फैसले से यह कानून निरस्त होगा। और इस प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट को इस पुरातन और औपनिवेशिक कानून की संवैधानिक वैधता निर्धारित करने के अवसर से वंचित नहीं किया जाता है। आजाद भारत में इस कानून का कोई स्थान नहीं है।