ए.डी.जी.पी. गुरिंदर सिंह ढिल्लों हुए कांग्रेस में शामिल 

नई दिल्ली, 30 अप्रैल- पंजाब के पूर्व ए.डी.जी.पी. गुरिंदर ढिल्लों आज कांग्रेस में शामिल हो गये। ढिल्लों ने 24 अप्रैल को वी.आर.एस. ले लिया था। पंजाब सरकार ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। पंजाब में आतंकवाद और कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों में अपनी सेवाएं देने वाले पूर्व ए.डी.जी.पी. ढिल्लों ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। गुरिंदर सिंह ढिल्लों 1997 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी हैं।