इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए - भगवंत मान

नई दिल्ली, 4 जनवरी - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आज SYL पर बात हुई थी। हम अपना सतलुज बचाना चाहते हैं। हमारे पास पानी नहीं है। सतलुत नदी नहीं नाला बन गई है। इसे SYL नहीं YSL बना देना चाहिए और यमुना से सतलुज को पानी देना चाहिए। हम चाहते हैं हरियाणा को पानी मिले लेकिन वे गंगा या यमुना से ले लें।