हॉकी विश्व कप से पहले न्यूज़ीलैंड में बड़ी भीड़ के सामने खेलने के लिए उत्साहित निक वुड्स

राउरकेला, 8 जनवरी - एफ.आई.एच. पुरुष हॉकी विश्व कप 13 जनवरी से 29 जनवरी तक ओडिशा में होने जा रहा है। विश्व कप में अपनी टीम के अभियान से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी निक वुड्स ने कहा कि राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शोर का स्तर समस्या पैदा करेगा। लेकिन फिर भी हमारे खिलाड़ी इतनी बड़ी भीड़ के सामने खेलने को लेकर उत्साहित हैं।