फ्रांस की नौसेना का जहाज 'मार्ने' मुंबई की सद्भावना यात्रा पर


नई दिल्ली 29 जनवरी  फ्रांसीसी नौसेना का जहाज 'मार्ने' 21 से 28 जनवरी तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर है। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। 'मार्ने' परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत 'चार्ल्स डी गॉल' के कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) का हिस्सा है। 'मार्ने' कमांडर पियरे-अल्बान पेनक्रेजी की कमान में है। जबकि 'चार्ल्स डी गॉल' और सीएसजी के अन्य जहाज फोरबिन और प्रोवेंस गोवा में खड़े किए गए हैं। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘मुंबई में कमांडर पेनक्रेजी ने पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन से मुलाकात की और दोनों देशों के पारस्परिक हितों के विषयों पर चर्चा की। जहाज के बंदरगाह पर रुकने के दौरान, चालक दल ने विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भी दौरा किया।’