तुर्की-सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 21 हजार के पार


अंकारा, 10 फरवरी - तुर्की और सीरिया में भूकंप से हुई तबाही के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है। मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मलबे के ढेर से लाशें निकलने का सिलसिला जारी है। अब तक 21 हजार से ज्यादा लाशें मलबे से निकाली जा चुकी हैं। हजारों की तादाद में घायल अस्पताल में भर्ती हैं।