हमारा उद्देश्य देश में एक जीवंत और विश्व स्तरीय रक्षा निर्माण उद्योग का पोषण करना है - राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 13 फरवरी - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा के हमारा उद्देश्य देश में एक जीवंत और विश्व स्तरीय रक्षा निर्माण उद्योग का पोषण करना है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए, हमारी सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में दूरगामी सुधार के उपाय किए हैं, जिसका उद्देश्य व्यापार के अनुकूल माहौल बनाना है।