दिल्ली में 27 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है - आर.के. जेनामनी

नई दिल्ली, 25 फरवरी - IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामनी ने बताया कि दिल्ली में 27 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है। 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी और उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा जैसे जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।