दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्री फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार 

मुंबई, 23 मार्च - मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई की सहार पुलिस ने दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्रियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं।