सिक्किम में बर्फीले तूफान में अब तक 7 लोगों की मौत, बचाव अभियान आज रुका, कल फिर होगा शुरू 

गंगटोक, 4 अप्रैल - सिक्किम के CM प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। राज्य और NDRF के अधिकारियों द्वारा बचाव अभियान चलाया गया, 7 लोगों की मृत्यु हुई है। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मृतक कहां से थे। यदि और पर्यटकों के फंसे होने की जानकारी मिलती है तो हम कल फिर से बचाव अभियान चलाएंगे।