महाराष्ट्र : चोरों ने सोने के गहने पाने के लिए पंढरपुर श्मशान से राख चुराई

मुंबई, 13 अप्रैल - चोरों ने एक मृत महिला के दाह संस्कार के एक दिन बाद उसके सोने के आभूषण पाने के लिए उसकी राख चुरा ली। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना पंढरपुर के सरकारी वैकुंठ श्मशान में घटी। इस घटना से प्रसिद्ध मंदिर शहर में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि बुजुर्ग महिला रुखमाबाई देवकर का मंगलावर को निधन हो गया था। उनका वैकुंठ श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया।