राजधानी दिल्ली में कोविड के मामले डराने लगे


नई दिल्ली,14 अप्रैल - राजधानी दिल्ली में कोविड के मामले डराने लगे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1527 केस सामने आए हैं जो बीते 7-8 महीने सबसे ज्यादा हैं। दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 909 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति की कोविड के कारण मौत हो गई। दैनिक पॉजिटिविटी रेट ने भी 24 घंटे में छलांग लगाई है। अब यह 27.77 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो वहां आज राहत रही। पिछले 24 घंटे में 1086 नए केस सामने आए वहीं 806 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है।