भगवान बुद्ध की शिक्षाएं शांति और अहिंसा पर आधारित थीं - अर्जुन राम मेघवाल

नई दिल्ली, 21 अप्रैल - दिल्ली में हुए वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन के आयोजन पर केंद्रीय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं शांति और अहिंसा पर आधारित थीं जो भारतीय दर्शन की अनुकुल थीं। भगवान बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बौद्ध धर्म को मानने वाले करीब 30 देशों के 170 प्रतिनिधि आए हैं।