सप्तपुरी में से एक अयोध्या धाम में भगवान राम 500 वर्षों के बाद स्वयं विराजमान हुए हैं - सीएम योगी 

लखनऊ, 24 जनवरी - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "24 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश ने अपना पहला स्थापना दिवस पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया। आज हम सातवें स्थापना दिवस से जुड़ रहे हैं। सातवां स्थापना दिवस हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सप्तपुरी में से एक अयोध्या धाम में भगवान राम 500 वर्षों के बाद स्वयं विराजमान हुए हैं।"