महाराष्ट्र : 55 साल से अधिक उम्र के कांस्टेबलों की दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला 

मुंबई, 26 अप्रैल - गर्मी की स्थिति को देखते हुए मुंबई पुलिस के यातायात विभाग ने दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक उन कांस्टेबलों की ड्यूटी नहीं लगाने का फैसला किया है, जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक है, जिन्हें पहले से बीपी, मधुमेह और अस्थमा जैसी बीमारियाँ हैं और जिनका कोई  बड़ा मेडिकल ऑपरेशन हुआ है।