Karnataka results 2023 : ECI के आंकड़ों में भी रुझानों में कांग्रेस को बहुमत


नई दिल्ली, 13 मई - भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस अब तक 114 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है। जबकि, भाजपा पीछे खिसक गई है 71 सीटों पर पहुंच गई है। क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्युलर का अच्छा प्रदर्शन जारी है और पार्टी 32 सीटों पर आगे है।