हरियाणा में 11 कमल के फूल खिलेंगे - नायब सिंह सैनी

कुरूक्षेत्र, 6 मई - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन संपन्न हो चुके हैं। लोगों में उत्साह है। हरियाणा में 11 कमल के फूल खिलेंगे। हरियाणा में हम 10 लोकसभा सीटें बहुत बड़े अंतर के साथ जीतेंगे।