जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा -राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए


नई दिल्ली, 12 जून - जबलपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनीति में भी धर्म जैसी आस्था होनी चाहिए। नेताओं के दिलों में भी जनता और देश के प्रति ऐसी ही आस्था होनी चाहिए। जिन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, उनके दिल में भी देश के प्रति यही आस्था थी।