दिल्ली के नेहरू संग्रहालय का नाम बदला, अब पीएम मेमोरियल होगा नया नाम

 

नई दिल्ली, 16 जून - दिल्ली के नेहरू संग्रहालय का नाम बदल दिया गया है। इसे अब पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने नेहरू संग्रहालय के नाम बदलने पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने कहा कि यह छोटी सोच का परिणाम है। कांग्रेस का कहना है कि नेहरू का नाम तो हटा दोगे लेकिन लोगों के दिल से नेहरू का नाम कैसे मिटा पाओगे।