प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के लिए रवाना हुए

वॉशिंगटन , 24 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे संपन्न होने के बाद आज वॉशिंगटन से मिस्र लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे। काहिरा में भारत के राजदूत अजीत गुप्ते ने कहा कि भारत और मिस्र दो सबसे प्राचीन सभ्यताएं हैं और हमारे संबंध चार हजार साल से भी ज्यादा पुराने हैं। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारे समुद्री संपर्क रहे हैं और हाल के वर्षों में, खासतौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी और प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद, संबंध और भी मजबूत हुए हैं