भिवानी - पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 12 बाइक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार


 भिवानी , 25 जून - भिवानी के लोहारू डिटेक्टिव स्टाफ ने बाइक चोर गिरोह पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने  बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों से 12 बाइक बरामद की है। आरोपियों के 2 साथी अभी फरार है। चोरी हुई 11 बाइक भिवानी जिले से हैं और एक बाइक हिसार के आजाद नगर से चोरी हुई है। इस मामले का लोहारू डीएसपी अशोक कुमार ने पत्रकारों के समक्ष खुलासा किया।