भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश को भारी नुकसान, जानवर पालकों को मुआवजा देगी सरकार: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 24 जुलाई - हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस आपदा में जिनकी गाय, भैंस मरी है उन्हें 55 हज़ार रुपए और जिनकी भेड़-बकरी मरी है उन्हें 6 हज़ार रुपए का मुआवज़ा दिया जा रहा है। जिनके मकान आंशिक रूप से तबाह हुए उन्हें 1 लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है। जिनके मकान पूरी तरह से तबाह हो गए हैं उनके लिए मुआवज़े का आंकलन किया जा रहा है।