ओडिशा : JE (सिविल) मुख्य परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में 8 लोग गिरफ्तार

बालासोर, 27 जुलाई - एसपी सागरिका नाथ OSSC द्वारा आयोजित JE (सिविल) मुख्य परिक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में हमने एक शिकायत दर्ज़ की थी। हमने इस मामले में 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक इस मामले का मास्टरमाइंड है। हमने अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है जो आंध्र प्रदेश, बिहार और अडिशा से हैं। इनका प्लान था कि यह लोग प्रश्न पत्र को प्रिंटिंग प्रेस के माध्यम से लीक करते। इसमें हमने प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले कर्मचारी को भी पकड़ा है। आगे की जांच की जा रही है।