निकोबार द्वीप समूह: भूकंप के झटके किये गये महसूस

पोर्ट ब्लेयर, 3 अगस्त- नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने जानकारी देते हुए बताया कि निकोबार द्वीप समूह में रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप सुबह 5:40 पर आया और 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।