'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान
नई दिल्ली, 4 अगस्त - सुप्रीम कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम टिप्पणी मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने सजा पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि उनकी सजा ग़लत थी। कोर्ट ने ये भी कहा है कि उनकी (राहुल गांधी) लोकसभा सदस्यता बहाल की जानी चाहिए। अंत में सच्चाई की जीत होती है। राहुल गांधी देश में नफरत खत्म करने के लिए पैदल चले। जब उनपर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत मामला दर्ज किया गया तो पूरा देश उनके साथ लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़ी हुई।
#मोदी' उपनाम टिप्पणी
# राहुल गांधी
# सुखविंदर सिंह सुक्खू