लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है- मनोज झा

भोपाल, 13 अगस्त - मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व सीएम कमल नाथ और अन्य के खिलाफ दर्ज FIR पर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मुकदमा क्यों किया गया जेल में डाल दीजिए। इसका मतलब तो यही है कि आप कुछ भी कह सकते हैं। कल प्रधानमंत्री कहते हैं कि दरभंगा में AIIMS खुल गया। दूसरी बात यह कि अगर उनसे सवाल पूछ लिए जाए तो FIR हो जाता है, अगर व्यक्ति किसी सदन का सदस्य है तो उसकी सदस्यता चली जाती है। लोकतंत्र की आड़ में यह खतरनाक खेल हो रहा है, पहले ED, CBI से लेकर अब इस तरह के मुकदमों से प्रताड़ित करने की कोशिश हो रही है।