चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग का नजारा दिल्ली में इस जगह से दिखेगा लाइव, है खास तैयारी

नई दिल्ली, 19 अगस्त - चंद्रयान 3, 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद के साउथ पोल पर उतरेगा। इस नजारे को भारत में लाइव देखा जा सकेगा। दिल्ली के नेहरू तारामंडल में चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के नजारे को ISRO की मदद से स्काई थियेटर में लाइव प्रसारित किया जाएगा।