अरविंदर सिंह लवली बने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष


नई दिल्ली, 31 अगस्त -  दिल्ली में कांग्रेस ने अरविंदर सिंह लवली को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 2017 में वह कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि, करीब एक साल बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर ली थी।