हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्बोधित 

नई दिल्ली, 14 सितंबर - हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भारत सालों से विविध भाषाओं का देश रहा है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भाषाओं की विविधिता को एकता के सूत्र में पिरोने का नाम हिंदी है। हिंदी एक जनतांत्रिक भाषा रही है। इसने अलग-अलग भारतीय भाषाओं और बोलियों के साथ कई वैश्विक भाषाओं को सम्मान देने का काम किया है।" हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, "हिंदी भाषा ने स्वतंत्रता आंदोलन में देश को एकसूत्र में बांधने का अभूतपूर्व काम किया है। इसने अनेक भाषाओं और बोलियों में बंटे देश में एकता की भावना स्थापित की।"