महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का ब्यान 

नई दिल्ली, 20 सितंबर - महिला आरक्षण बिल पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, "आज यह बिल लोकसभा में पास हुआ है और बहुत समय से इसकी प्रतीक्षा थी। देवेगौड़ा के समय से लेकर मनमोहन जी के समय तक इन दलों ने इस बिल को पास नहीं कराया वह उनकी नीयत थी। वे बस महिलाओं को अपने वोट के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। उनका मत कभी रहा ही नहीं कि महिलाओं को अधिकार दिए जाएं... इस बिल में सोनिया गांधी जी उपस्थित नहीं हुईं... कांग्रेस को मन बड़ा करना चाहिए था। वे मातृ शक्ति के लिए कुछ नहीं कर पाईं और जब यह होने जा रहा था वे अनुपस्थित थीं।"