करें लाखों की कमाई, बनें ब्लॉकचेन डेवल्पर

ब्लॉकचेन तकनीक ने डिजिटल दुनिया के डेटा को संभालने और व्यापार करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव कर दिया है। शुरु में यह तकनीक बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के समर्थन के एक मंच के रूप में विकसित की गई थी। लेकिन जल्द ही इसने पियर टू पियर नेटवर्क पर सभी लेनदेन का एक विश्वसनीय डिजिटल बहीखाता बनकर सामने आयी।  जिसके साथ छेड़छाड़ करना किसी के लिए भी लगभग असंभव है। यही वजह है कि आज ब्लॉकचेन तकनीक का कारोबार की दुनिया में जबरदस्त स्वागत किया जा रहा है। ब्लॉकचेन स्किल की मार्किट में भारी डिमांड है। विभिन्न कारपोरेट सेक्टर के साथ ही बैंकिंग सेक्टर के लिए भी यह एक अभेद्य लॉकर के रूप में सामने आयी है, जिसके कारण इस क्षेत्र में कुशल ब्लॉकचेन डेवलपर की भारी मांग है।
कहने की ज़रूरत नहीं है कि ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी में कॅरियर बनाकर अपने भविष्य को हर हाल में सुरक्षित किया जा सकता है। ब्लॉकचेन डेवलपर उन गिने चुने प्रोफेशनलों में से हैं जिनको आसानी से शुरुआत में ही 12 से 15 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिल जाता है। इस ब्लॉगचेन टेक्नोलॉजी की मांग इसलिए भी खूब है, क्योंकि भले बिटक्वाइन जैसी विकसित करंसी का ध्वस्त होना, दुनियाभर के तमाम करेंसी निवेशकों के लिए झटका रहा हो, लेकिन यह बात तो सभी जानते हैं कि आने वाले दिन बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टो करंसी के ही हैं। भारत को भी निकट भविष्य में अपनी डिजिटल करंसी को मजबूत करना होगा। हालांकि आरबीआई का डिजिटल रुपया चलन में है, लेकिन यह अभी क्रिप्टो करेंसी जैसा मामला नहीं है। लेकिन यह तो तय है कि डिजिटल रुपये का अगला रूप क्रिप्टोकरंसी के रूप में ही सामने आयेगा। सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इन दिनों ब्लॉकचेन डेवलपर की भारी मांग है, क्योंकि यह तकनीक किसी भी डिजिटल तकनीक से अलग है और पूरी तरह से विकेंद्रित है।
पारंपरिक कारोबार की तकनीकें फिर चाहे वह डिजिटल ही क्यों न हों, सरकारों द्वारा या विशेष समूहों द्वारा केंद्रीकृत और नियंत्रित हैं। जबकि ब्लॉकचेन तकनीक अभी तक पूरी तरह से विकेंद्रित है यानी एक इकाई या समूह के नियंत्रण में ही है। अभी हम जब बैंकों के जरिये लेनदेन करते हैं, तो हमारी इस समूची प्रक्रिया पर बैंकों का नियंत्रण होता है। लेकिन ब्लॉकचेन तकनीक में ऐसा नहीं है, हमारा लेनदेन हमारे नियंत्रण में ही रहेगा और साफ शब्दों में कहें तो ब्लॉकचेन तकनीक अब तक सबसे ज्यादा लेनदेन की सुरक्षित तकनीक है। इसलिए भविष्य की सारी डिजिटल गतिविधियां इसी के जरिये नियंत्रित होंगी, कम से कम बाज़ार में ऐसी ही संभावना है। यही वजह है कि इस तकनीक पर सबसे ज्यादा डिजिटल कारोबार का भविष्य टिका है।
यही वजह है कि मार्किट में ऐसे प्रोफेशनल की खूब ज्यादा मांग है, जो ब्लॉकचेन तकनीक में दक्ष होने के चलते बहुत कम लागत में पारदर्शी तरीके से सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस तकनीक का बैंकिंग के बाद सबसे ज्यादा फायदा हेल्थ सेक्टर को मिलेगा, क्योंकि मिलावट को लेकर हेल्थ सेक्टर भी बहुत संवेदनशील क्षेत्र है। जरा सी लापरवाही पर हजारों लोगों की जान जा सकती है। इसलिए ब्लॉकचेन तकनीक को सुरक्षा की गारंटी के रूप में खूब सम्मान मिल रहा है। माना जा रहा है कि 2030 तक कारोबार के ग्लोबल मार्किट पर इस तकनीक का झंडा फहरायेगा। इसलिए ब्लॉकचेन डेवलपर बनना इस समय सबसे ज्यादा अक्लमंदी का काम है।
ब्लॉकचेन डेवलपर दरसअल ब्लॉकचेन तकनीक के विशेषज्ञ होते हैं और वही ब्लॉकचेन प्रोटोकॉल डिजाइन करते हैं। ये स्किल्ड प्रोफेशनल होते हैं। वास्तव में ये स्मार्ट सॉफ्टवेयर ही डेवलप करते हैं, जिनके जरिये डिजिटल जानकारी को रिकॉर्ड रखा जाए और बहुत सावधानी से लोगों के बीच उसे वितरित किया जाए। ब्लॉकचेन डेवलपर इस पूरी संभावना को अमलीजामा पहनाते हैं और तकनीक को यूजर फ्रेंडली बनाते हैं। सवाल है इस क्षेत्र में जाने के लिए क्या करें? जवाब है ब्लॉकचेन डेवलपर बनें। कैसे हम बताते हैं।
इस फील्ड में कॅरियर बनाने के लिए कम्प्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करना होगा। इसलिए कुछ खास स्ट्रीम में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना होगा। ब्लॉकचेन डेवलपर इस क्षेत्र के लिए प्रोग्राम किए गये कई तरह के कोर्स कर सकते हैं। उन्हें प्रोग्रामिंग लैंग्वेज या कोडिंग सीखनी होती है, क्योंकि ब्लॉकचेन डेवलमेंट में इसका इस्तेमाल होता है। वैसे बिना कोडिंग सीखे भी इस क्षेत्र में आया जा सकता है, लेकिन कोडिंग सीखे होंगे तो ज्यादा आसानी होती है। जावा, सॉलिडिटी, सी प्लस, पाइथन, जावा स्क्रिप्ट। इन सब कम्प्यूटर लैंग्वेज का इस्तेमाल ब्लॉकचेन डेवलपर्स के लिए प्रोग्रामिंग लैंग्वेज या कोडिंग जानना आवश्यक है, क्योंकि ब्लॉकचेन डेवलपमेंट में इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर ब्लॉकचेन डेवलपमेंट के लिए प्रोग्रामिंग या कोडिंग की आवश्यकता होती है। जहां तक इस क्षेत्र में पढ़ाई करने के लिए इम्पोर्टेंट इंस्टीट्यूट की बात है तो वो इस प्रकार है-

-इमेज रिफ्लेक्शन सेंटर