धमकी मिलने के बाद हिंदू नेता को पुलिस ने दी सुरक्षा 

लुधियाना, 28 सितंबर (परमिंदर सिंह आहूजा)- लुधियाना में एक हिंदू संगठन के नेता रोहित साहनी को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात उन्हें घर पर रहने के लिए कहा। धमकी को देखते हुए पुलिस ने साहनी को एक महीने तक घर से बाहर नहीं निकलने को कहा है। खास बात यह है कि साहनी एक कार्यक्रम में थे, जहां पुलिस की टीमें पहुंची और उन्हें अपने साथ ले गईं। पुलिस ने उन्हें उनके घर पर छोड़ दिया और बाहर जाने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सहनी और उनके परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी बंद थे। उनके घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि साहनी ने सोशल मीडिया पर हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ एक पोस्ट साझा किया था, जिसके बाद साहनी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए उन्हें घर पर ही रहने को कहा गया है और कम से कम एक महीने तक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।