रायपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर किया बलात्कार 

रायपुर, 30 सितंबर - छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर बलात्कार किया। ASP सिटी लखन पटले ने बताया, "धरसींवा थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची के साथ 14 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का उसका पड़ोसी है। लड़के को गिरफ्तार किया गया है और किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। लड़की का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है।"