इसरो ने फिर लहराए सफलता के झंडे, आदित्य- L1 मिशन से आई ये खुशखबरी!

नई दिल्ली, 30 सितंबर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक के बाद एक सफलता के झंडे गाड़ रहा है। आदित्य- L1 मिशन को लेकर बहुत अच्छी खबर आई है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि आदित्य-एल1 ने धरती से 9.2 लाख किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है। इसने पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर यह दूरी पूरी की है। यह अब सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) की ओर बढ़ रहा है।