भाजपा नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची - प्रियंका गांधी

भोपाल (मध्य प्रदेश), 5 अक्तूबर - जन आक्रोश यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "यहां व्यापम का घोटाला हुआ जिसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हुई। इन्होंने(BJP) जांच कराई?... किसी ने इनके खिलाफ कुछ बोल दिया, कुछ लिख दिया एकदम उनके घर ED पहुंच जाती है। फिल्मों के अभिनेताओं के घर भी ED पहुंच जाती है। इनके अधिकारियों, नेताओं के घर ED क्यों नहीं पहुंची?"