शोपियां एनकाउंटर में अब तक 2 आतंकी ढेर 


 शोपियां  , 10 अक्तूबर - शोपियां के अलशीपोरा में सुरक्षाबलों ने मंगलवार सुबह आतंकियों 2 आतंकवादी मार गिराए। इस बात की जानकारी खुद कश्मीर पुलिस ने दी है। कश्मीर पुलिस जोन ने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिये जानकारी देते हुए कहा कि, शोपियां के अलशीपोरा इलाके में मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल रखा है।

सोमवार की रात शुरू हुआ ऑपरेशन बता दें कि सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार यानी 9 अक्टूबर की देर रात यह मुठभेड़ शुरू हुआ। इस मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबल पुरी मजबूती के साथ आतंकियों का मुकाबला कर रहे हैं। कश्मीर पुलिस ने सुबह ट्वीट करते हुए बताया कि उन्हें इस मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों ने बताया कि कुछ आतंकी रात का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे।