तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की 

नई दिल्ली, 10 अक्तूबर - तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान करने के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विशेष दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।