हमारे लिए भारत और इंडिया दोनों बराबर हैं - के.सी. वेणुगोपाल

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर - स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 'इंडिया' की जगह 'भारत' करने की NCERT पैनल की सिफारिश पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "वे पाठ्यपुस्तक और पाठ्यक्रम के माध्यम से भारत के इतिहास को विकृत कर रहे हैं। हमारे लिए भारत और इंडिया दोनों बराबर है। ये चुनावी रणनीति और ध्रुवीकरण की राजनीति हैं। वे राजनीतिक मकसद के लिए ऐसा कर रहे हैं।"