पंजाब बोर्ड 8वीं एवं 12वीं का रिजल्ट घोषित

चंडीगढ़, 30 अप्रैल (तरविंदर सिंह बैणीपाल, संदीप सिंह) - पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 8वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कक्षा 8 में कुल 29,1917 बच्चों ने परीक्षा दी, जिनमें से 286,987 पास हुए। रिजल्ट 98.31% रहा, जिसमें 138958 लड़कियों ने पेपर दिया और 137330 पास हुए, 152943 लड़कों ने पेपर दिया, 149642 पास हुए, 12वीं में कुल 284452 स्टूडेंट्स थे, जिनमें 153424 लड़कों ने परीक्षा दी, 139210 पास हुए, 131025 लड़कियों ने परीक्षा दी, 125449 पास हुई।