कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को 'Z' श्रेणी की सुरक्षा मिली 

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर- सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरपा को 'Z' श्रेणी की सीआरपीएफ की सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा कवर केवल कर्नाटक में प्रदान किया जाएगा। सूत्रों ने आगे बताया कि जल्द ही सी.आर.पी.एफ इस सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।