भूटान के राजा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की मुलाकात 

मुंबई, 7 नवंबर - भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री शिंदे ने भूटान के राजा वांगचुक से कहा कि दोनों देशों के संबंधों को विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग से आगे बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र सरकार इसके लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।