आज पहली बार अयोध्या में राज्य कैबिनेट की होगी बैठक 

लखनऊ, 9 नवंबर- आज अयोध्या में होने वाली उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आज यहां पहली बार राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। राज्य कैबिनेट की बैठक करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ हनुमान गढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि परिसर का दौरा करेंगे।