राजस्थान सरकार ने 35,975 करोड़ पेट्रोल पर टैक्स लगाया - हरदीप सिंह पुरी

जयपुर, 18 नवंबर - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अभी कुछ ही दिन पहले मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंटरव्यू देखा। उन्होंने ये कहा कि राजस्थान में पेट्रोल के दाम इतने ऊंचे इसलिए हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने टैक्स कम नहीं किया और टैक्स बढ़ा दिया। हम लोगों ने इसकी जांच की और देखा कि नवंबर 2021 से 2023 तक राजस्थान सरकार ने 35,975 करोड़ पेट्रोल पर टैक्स लगाया है। देश के 18 राज्यों ने भी मिलकर इससे कम टैक्स इकट्ठा किया है।"