हम भारत से रूस को निर्यात बढ़ाना चाहते हैं - एस. जयशंकर

नई दिल्ली, 26 दिसंबर - मॉस्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रूस के साथ हमारे आर्थिक रिश्ते बढ़े हैं। हम भारत से रूस को निर्यात बढ़ते देखना चाहते हैं। यह ज़िम्मेदारी अधिकतर आपकी है। रूस में बहुत से लोग भारत में हो रहे विकास और बदलावों से अवगत नहीं हैं, मैं आपसे आग्रह करूंगा कि आप उन्हें भारत के बारे में जागरूक करें।