कांग्रेस पार्टी 2024 की लड़ाई के लिए तैयार है- मनिकम टैगोर

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर - एआईसीसी में आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी 2024 की लड़ाई के लिए तैयार है... मिशन आंध्र अब शुरू हो रहा है... आने वाला साल आंध्र प्रदेश में कांग्रेस का साल होगा... भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस में नई जान फूंक दी है। अब मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक होने जा रही है।"