फर्जी आईडी से सलमान खान के फार्महाउस में घुसने वाले दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मुंबई, 8 जनवरी - पनवेल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने फर्जी आईडी के साथ सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी। पंजाब के फाजिल्का के दो लोगों अजेश कुमार (23) और गुरसेवक सिंह (23) को पनवेल तालुका पुलिस ने पनवेल के वाजे गांव में सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने कथित तौर पर गुरुवार दोपहर को बाड़ और पेड़ को फांदकर परिसर में घुसने की कोशिश की।