असम : राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज़  

गुवाहाटी, 24 जनवरी - असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके बताया: "कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत एक FIR दर्ज़ की गई है।''