हमारी प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवा हैं - भूपेन्द्र सिंह चौधरी

लखनऊ, 5 फरवरी - उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का जो भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य है, बजट उस अपेक्षा को पूरा करेगा... हमारे संकल्प को पूरा करने वाला बजट होगा... हमारी प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला और युवा हैं। हमारा बजट इन्हीं को समर्पित होगा।"