भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा : पीएम मोदी

पणजी, 6 फरवरी- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत एन.जी. सप्ताह का आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण कालखंड में हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष के पहले 6 महीनों में भारत की जी.डी.पी दर 7.5 फीसदी से भी ज्यादा हो गई है। भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हाल ही में आई.एम.एफ ने यह भी भविष्यवाणी की है कि हम इसी गति से आगे बढ़ेंगे। आज दुनिया भर के वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।