मध्य प्रदेशः हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में तीन लोग गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, 6 फरवरी - मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल हैं। बताया रहा है कि राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से अरेस्ट किया गया है। वह कार से दिल्ली फरार होने की फिराक में था।